दादा बनने की खुशी में भाजपा नेता ने की हर्ष फायरिंग
जौनपुर
हर्ष फायरिंग को रोकने को लेकर लगातार सरकार की तरफ से निर्देश आते रहते हैं। लोगों पर नकेल कसने के लिए नियम भी कड़े किये गए हैं। इसके बाद भी कुछ लोगों के लिए नियम कानून कोई मायने नहीं रखता है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें अपने रसूख के आगे नियम कानूनों की परवाह नहीं है।
ऐसा ही मामला जौनपुर से सामने आया है। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह बब्बू दादा बनने की खुशी में अपनी दो नाली बंदूक से गोलियां दागते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी बनवाया और अपनी फेसबुक वाल पर खुद ही वायरल भी कर दिया। वीडियो के साथ लिखा कि सभी बड़ों को प्रणाम। आज दादा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राणा को बेटा हुआ है।
Source : Agency

पाठको की राय